बंग्लादेश की  स्थिति  विस्फोटक - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

Aug 6, 2024 - 12:34
Aug 6, 2024 - 19:30
 0
बंग्लादेश की  स्थिति  विस्फोटक - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
बंग्लादेश की  स्थिति  विस्फोटक - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

बंग्लादेश की  स्थिति  विस्फोटक
--------------------
बंग्लादेश स्थिति  विस्फोटक 
हिन्दुओं पर हमले लगातार,
मंदिरों में हो रही तोड़फोड़ 
लूटे जा रहे उनके घर-बार। 

कट्टरपंथी कर रहे अगुवाई 
हिंसा रूकने के नहीं आसार,
खालिदा जेल  से हुई रिहा
कानून व्यवस्था फेल लाचार।

बंग्लादेश सीमा  हाई अलर्ट 
सेना सजग सतर्क  तैयार,
इस्लामिक स्टेट की  साजिश 
उदारवादी  हिंसा के शिकार।

होगा कहाँ अभी तय नहीं
शेख हसीना का ठिकाना,
हर मसले पर चिंतन मंथन 
चाहेगी किस देश को जाना?

बंग्लादेश के सेना में भी
मची है अफरा-तफरी,
बदले गये कई अथिकारी
कइयों के ऊपर गाज गिरी।

हिंदू शरणार्थी की  संभावना
उनके लिए भारत ही  देश, 
मामला बहुत  संवेदनशील 
गैरहिन्दू न कर पायें  प्रवेश। 

विपक्ष भी सरकार के साथ 
देश  के लिए  सही  संकेत,
भारत के लिए स्थिति गंभीर 
सौहार्द न बिगड़े  रहें सचेत।

--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।