मानगो के अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
जमशेदपुर के मानगो निवासी अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। जानें पूरी खबर।

जमशेदपुर,2 अक्टूबर 2024: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के निवासी अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अरुण सिंह ने मंगलवार को मानगो थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।
अरुण सिंह ने बताया कि टीवी चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गलत और अपमानित बयानबाजी की गई है। उनका कहना है कि सोरेन परिवार का झारखंड के निर्माण में अहम योगदान रहा है और उनका राज्य में बहुत सम्मान है। ऐसे में बाबूलाल मरांडी द्वारा की गई टिप्पणी मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग है, जिसका मकसद राजनीतिक लाभ उठाना है।
अरुण सिंह का आरोप है कि यह बयानबाजी जानबूझकर हेमंत सोरेन के खिलाफ नफरत फैलाने के इरादे से की गई है। इस तरह के भाषणों से राज्य और देश में नफरत का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, जो समाज के लिए खतरनाक है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस शिकायत के दौरान अरुण सिंह के साथ मुख्य रूप से मतलुव अनवर, फ़ैयाज़ अहमद, अंकित सिंह, पिन्टु रजक, फतेचंद टुडू, प्रितम हेम्बर्म और मो समद अंसारी भी मौजूद रहे।
यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, और देखना होगा कि पुलिस इस पर क्या कदम उठाती है।
What's Your Reaction?






