ग्रामप्रधान दुला मुर्मू का निधन: भाटिन में शोक की लहर
भाटिन पंचायत के ग्रामप्रधान दुला मुर्मू के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर। जानें कैसे उनके योगदान को याद किया गया और परिवार को सांत्वना देने के लिए कौन-कौन पहुंचे।

भाटिन पंचायत के सम्मानित ग्रामप्रधान, दुला मुर्मू (66), का कल रात निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से बीमार थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामप्रधान के निधन की खबर सुनकर यूसिल के भाटिन माइंस के ठेका कंपनी के एचआर रवि सिंह, गौरव सिंह और कई सामाजिक कार्यकर्ता तुरंत उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उनके साथ खेलाराम मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, घनीराम मुर्मू, दसमत मुर्मू, सुरेश सोरेन, खदाई मुर्मू, कुंवर मुर्मू, विशु हांसदा, और रति मुर्मु सहित अनेक ग्रामीण भी शामिल हुए।
दुला मुर्मू का अंतिम संस्कार उनके गांव में ही संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आए। ग्रामप्रधान के योगदान और नेतृत्व को याद करते हुए सभी ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया।
What's Your Reaction?






