क्या मणिपुर में हो सकता है NRC लागू? राज्यपाल की सरकार से हुई बातचीत

मणिपुर में जल्द ही NRC लागू हो सकता है। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बताया कि राष्ट्रपति, वित्त मंत्री और गृह मंत्री के साथ चर्चा हो चुकी है। मणिपुर के लोगों के हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Jul 8, 2024 - 11:06
Jul 8, 2024 - 11:29
 0
क्या मणिपुर में हो सकता है NRC लागू? राज्यपाल की सरकार से हुई बातचीत
क्या मणिपुर में हो सकता है NRC लागू? राज्यपाल की सरकार से हुई बातचीत

बीते साल से हिंसा की मार झेल रहे पूर्वोत्तर के मणिपुर में जल्द ही राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू हो सकता है। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। राज्यपाल ने बताया कि इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा हो चुकी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मंगलवार को कहा कि राज्य में NRC लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने 'मणिपुर इंटीग्रिटी' (COCOMI) और 'यूनाइटेड नगा काउंसिल' (UNC) की समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा हो चुकी है।

मणिपुर के राजभवन की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, राज्य में NRC को लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि मणिपुर के लोगों के सर्वोत्तम हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।