हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की इस सुपरहिट एक्ट्रेस को जानते हैं आप? आज भी हैं बहुत फेमस
नीतू कपूर, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस, आज भी उतनी ही फेमस हैं जितनी अपने फिल्मी दौर में थीं। जानें उनके जीवन और करियर की कहानी।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक नीतू कपूर आज भी उतनी ही फेमस हैं जितनी वो अपने फिल्मी दौर में थीं। उनके चेहरे की खूबसूरती और चमक आज भी बरकरार है। नीतू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी और बाद में बतौर एक्ट्रेस अपनी पहचान बनाई।
1972 में फिल्म 'रिक्शावाला' से उन्होंने बतौर एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें असली पहचान और लोकप्रियता 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से मिली। 1975 में पहली बार ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल खेल में' में नजर आईं। इसके बाद नीतू और ऋषि कपूर ने साथ में करीब 11 फिल्मों में काम किया, जिसमें 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद करते थे और उनकी गजब की कैमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। नीतू अपने दौर की सबसे चुलबुली और हिट एक्ट्रेस मानी जाती थीं। उनकी ऐक्टिंग और खूबसूरती के लाखों फैन्स दीवाने थे और उनकी हर फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिलता था।
60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी नीतू ने 1980 में ऋषि कपूर से शादी के बाद 1983 में फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया था। महज 21 साल की उम्र में शादी करने वाली नीतू उस वक्त अपने करियर के चरम पर थीं। 1983 में उनकी आखिरी फिल्म 'गंगा मेरी मां' थी। नीतू इस फिल्म के 26 साल बाद 2009 में 'लव आज कल' में ऋषि कपूर के साथ नजर आईं।
नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। नीतू ने हर मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर का साथ दिया। विदेश में उनके इलाज के दौरान और ऋषि कपूर के आखिरी वक्त तक भी नीतू उनकी ताकत बनी रहीं। आज भी वो अक्सर ऋषि कपूर की याद में पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
What's Your Reaction?






