क्या आवास बोर्ड फ्लैट के लोग बेफ्रिक रहें? चंपाई सोरेन ने दिया भरोसा
चंपाई सोरेन ने आदित्यपुर के W टाइप फ्लैट निवासियों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। आवास बोर्ड के पुनर्विकास योजना के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध जारी है।

आदित्यपुर के W टाइप फ्लैट के निवासी अब अपनी परेशानियों से मुक्त होने की उम्मीद कर सकते हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक चंपाई सोरेन ने उनकी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया है।
पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह और नगर निगम के पूर्व पार्षद रंजन सिंह की पहल पर चंपाई सोरेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क (W टाइप मैदान) पहुंचे। वहां उन्होंने W टाइप फ्लैट के निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
चंपाई सोरेन ने कहा कि वे इस मुद्दे पर आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक से बात करेंगे। सोरेन के वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे भी लगाए।
आवास बोर्ड द्वारा पुराने और जर्जर फ्लैटों के पुनर्विकास के लिए किए जा रहे योजना सर्वे का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। वार्ड संख्या-18 के पार्षद रंजन सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोग इस सर्वे पर तत्काल रोक लगाने और की जा रही संपूर्ण कार्रवाई को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। इस आंदोलन को पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह का समर्थन प्राप्त है।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान, गुरु प्रसाद महतो, परमेश्वर प्रधान, डॉ बी पी सिंह, विनोद वार्ष्णेय, डॉ नंदन पांडेय, राम बहादुर सिंह, कमलेश कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, एस डी प्रसाद, हेमकांत झा, पंकज श्रीवास्तव, निरंजन शर्मा, शशि झा, रविशंकर मिश्रा, सियाराम शर्मा, मुकेश सिन्हा, राधामोहन शर्मा, सतीश राय, बबलू सिंह, विवेक सिंह, संतोष सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व वार्ड पार्षद रंजन सिंह ने किया।
What's Your Reaction?






