झूठ को बतला देते  साँच-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

फेंक न्यूज  हेट स्पीच से रहना तो  चाहिए सावधान, सामाजिक ताने बाने का ये करते बहुत  बड़ा नुकसान।...

Oct 15, 2024 - 19:05
Oct 15, 2024 - 19:18
 0
झूठ को बतला देते  साँच-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
झूठ को बतला देते  साँच-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

झूठ को बतला देते  साँच
---------------
फेंक न्यूज  हेट स्पीच से
रहना तो  चाहिए सावधान,
सामाजिक ताने बाने का ये
करते बहुत  बड़ा नुकसान। 

भाषण देकर आग लगाते
सौहार्द पर होता प्रहार,
पर्व त्योहार में जुलूसों पर
पत्थरों की होती बौछार। 

निरपराध की होती हत्या 
कानून व्यवस्था पर आँच,
राजनैतिक दल सेंकते रोटी
झूठ को बतला देते  साँच।

राजनीति से ऊपर उठकर 
हो इसपर गहन विचार,
वोट हेतु जन को  उकसाना
क्यों बनता चुनावी आधार?

दंगा  फसाद से मुक्त
कैसे होगा देश अपना,
मिथ्या भरमाने का खेल
क्यों दिखाते झूठा सपना?

राजनैतिक दलों में शुचिता
आएगी न सबमें जबतक,
अराजकता रोकना मुश्किल 
सही अर्थ में देश में तबतक?
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।