लाल हुई लेबनान की धरती-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

इसराइल  का  हमला विनाश से बेरूत  दहला, हिज्बुल्ला के नव कमांडर  मौत से वह बच निकला।....

Oct 3, 2024 - 19:26
Oct 3, 2024 - 19:48
 0
लाल हुई लेबनान की धरती-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
लाल हुई लेबनान की धरती-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

लाल हुई लेबनान की धरती
-----------------
इसराइल  का  हमला
विनाश से बेरूत  दहला,
हिज्बुल्ला के नव कमांडर 
मौत से वह बच निकला।

रिहायसी  इलाका तहस नहस
इसराइल का  अटैक सटीक,
हिज्बुल्ला की  मुश्किलें बढ़ी
उसकी हालत नहीं कुछ ठीक।

लाल हुई लेबनान की धरती
एयर स्ट्राइक हो रहा बार बार,
हिज्बुल्ला अस्तित्व पर सवाल 
इसराइल कर रहा घोर प्रहार। 

नसरल्लाह  दामाद का अंत
हिज्बुल्ला को जोरदार झटका,
समर्थक देशों में आक्रोश उबाल
विश्वयुद्ध का लग रहा खटका।

विशेष लोगों को भड़का रहा
जाकिर के जहरीले भाषण,
इसराइल पर उनको उकसाता
खुद मानवता  का घोर दुश्मन। 

अपने देश के अंदर भी गद्दार 
इनकी सोच आतंक के साथ,
नसरल्लाह के लिए बहे आँसू 
लगाते नारे  तस्वीर ले हाथ।

देश रूख के विरूद्ध कृत्य
देश को नहीं कभी स्वीकार,
इन सिरफिरों पर लगे लगाम
कानून बनाए त्वरित सरकार। 
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।