बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन: झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। जानें आज के मौसम का हाल।

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन: झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
रांची: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है और अगले दो-तीन दिनों तक इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार, 15 जुलाई को राजधानी रांची सहित कई स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात हो सकता है।
झारखंड में आज फिर से भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि झारखंड में मानसून का टर्फ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए रांची से गुजर रहा है। रांची समेत कई जगहों पर बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जनता से सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।
What's Your Reaction?






