जमशेदपुर में चोरी का आतंक: हर दिन नया शिकार, क्या है पुलिस का हल?

जमशेदपुर के मानगो में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। बीती रात ओम प्रकाश पंडित के घर चोरी हुई। भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Oct 9, 2024 - 16:34
 0
जमशेदपुर में चोरी का आतंक: हर दिन नया शिकार, क्या है पुलिस का हल?
जमशेदपुर में चोरी का आतंक: हर दिन नया शिकार, क्या है पुलिस का हल?

जमशेदपुर, 9 अक्टूबर 2024 - जमशेदपुर के मानगो में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा कोई दिन नहीं है जब किसी के घर चोरी की घटना न होती हो। बीती रात उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई के रामनगर में रहने वाले ओम प्रकाश पंडित के घर में चोरी की वारदात हुई।

चोरों ने पीछे की चहारदीवारी से प्रवेश किया और स्प्रे का इस्तेमाल कर ओम प्रकाश पंडित और उनके पिताजी को बेसुद कर दिया। इस घटना से घबराया परिवार तुरंत भाजपा नेता विकास सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही विकास सिंह ओम प्रकाश पंडित के घर पहुंचे।

पंडित ने बताया कि वह अपने भगिने के साथ एक कमरे में सोए हुए थे जबकि उनके पिता बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने पहले उन्हें बेहोश किया और फिर आराम से बरामदे में रखे बिजली के चार तार, गुल्लक में रखे पैसे और पर्स में रखे पैसे चुरा लिए।

इसी दौरान, मकान के दूसरे तल्ले में रहने वाले भाड़ेदार का ताला औजार से तोड़कर उनके कमरे का सामान भी चुरा लिया गया। भाड़ेदार का कितना सामान चोरी हुआ है, यह उनके लौटने के बाद ही पता चलेगा।

भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी स्थानीय थाना में देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में विराम लगाने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस की गश्ती के बारे में भी सवाल उठाए। विकास सिंह ने कहा, "सूरज ढलते ही टाइगर मोबाइल और पेट्रोलिंग गाड़ी हाईवे की ओर रुख कर लेती है। उनका मुख्य उद्देश्य पुआल गाड़ी, मछली गाड़ी और सब्जी गाड़ी से पैसा वसूलना हो जाता है।"

उन्होंने कहा कि चोरों को यह बात अच्छी तरह से पता है कि रात के समय पुलिसिंग हाईवे में होती है। इसलिए, वे आसानी से किसी न किसी घर को अपना निशाना बना रहे हैं।

इस चोरी की वारदात ने इलाके के लोगों में भय का माहौल बना दिया है। लोग अब रात में सोने से भी डर रहे हैं। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि जनता का विश्वास बहाल हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।