सीतारामडेरा में ट्रक के धक्के से राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jul 8, 2024 - 12:56
Jul 8, 2024 - 13:13
 0
सीतारामडेरा में ट्रक के धक्के से राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए
सीतारामडेरा में ट्रक के धक्के से राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एग्रीको के समीप सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से राजमिस्त्री बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें राहगीरों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टर ने बताया कि घायल राजमिस्त्री रविदास (55) की स्थिति गंभीर है। उनके दोनों पैर टूट गए और उनके हाथ में भी चोटें आई हैं। वह सोमवार सुबह साकची आमबगान काम करने के लिए निकले थे, तभी एग्रीको के पास उन्हें ट्रक वाले ने मार कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस को घटना की सूचना परिजनों ने दे दी है और वह आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल घायल राजमिस्त्री का इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।