जमानत पर सियासत - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

सिसोदिया को मिली जमानत  शुरू हुई इस पर सियासत,......

Aug 9, 2024 - 18:44
Aug 9, 2024 - 18:50
 0
जमानत पर सियासत - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
जमानत पर सियासत - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

जमानत पर सियासत
---------------
सिसोदिया को मिली जमानत 
शुरू हुई इस पर सियासत,
'आप' कहती सत्य की जीत 
पर मिली थोड़ी बेल से राहत।

केश अभी न्यायालय में लंबित 
नहीं हुआ अभी कोई फैसला,
बेल देना एक न्यायिक प्रक्रिया 
'आप' मचाती व्यर्थ का हल्ला।

शराब घोटाला गंभीर मामला
किया पार्टी का मुँह काला,
बेल को जीत बताकर भ्रमित
नहीं छूटा अभी केश से पाला।

सिसोदिया केजरी के संग में
कई और बड़े मंत्री हैं शामिल,
 करोड़ों का हो गया हेराफेरी
मिल बाँट किया सबने हासिल।

झूठी पार्टी झूठ बोलकर 
केन्द्र पर लगाती लांछन,
नाता नहीं विकास से तो 
नाटक कर करती क्रन्दन। 

--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।