Sopodera School Murder: शादी का दबाव बना खौफनाक, प्रेमी ने किशोरी का गला घोंटा
राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किशोरी की हत्या, प्रेमी ने शादी के दबाव में गला घोंटा, आरोपी गिरफ्तार।
Jamshedpur Shocker: जमशेदपुर के परसुडीह के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किशोरी की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में नाबालिग किशोरी के प्रेमी सोनू कर्मकार (25) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्रेमी ने शादी के दबाव में की हत्या
सिटी एसपी ललित मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि नाबालिग का आरोपी के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी पहले से शादीशुदा था। मृतका के द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था, इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा होने के बाद प्रेमी ने गुस्से में मृतका का गला घोटकर हत्या कर दी।
स्कूल परिसर में ही हुई वारदात
जब आरोपी अपनी पत्नी के पास छोलागोड़ा जा रहा था, उसी क्रम में मृतका के साथ सोपोडेरा राजकीय मध्य विद्यालय पहुंचा। वहां उसके साथ नाबालिग भी थी। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने किशोरी की हत्या कर दी।
घटना के समय पहना शर्ट छुपाया, निशानदेही पर बरामद
घटना के दौरान आरोपी ने पहने हुए सफेद रंग का शर्ट को छुपा दिया था, जिसे उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।
आरोपी बिरसानगर का रहने वाला, जेल भेजा गया
आरोपी बिरसानगर जोन नंबर 2 बी का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आपकी राय क्या है – क्या पहले से शादीशुदा व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध में शादी का दबाव डालना गलत है? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस घटना के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


