जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: बिष्टुपुर कार शोरूम फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने बिष्टुपुर कार शोरूम फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनका उद्देश्य व्यवसाईयों से रंगदारी वसूलना था। सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Aug 28, 2024 - 11:44
Aug 28, 2024 - 12:04
 0
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: बिष्टुपुर कार शोरूम फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: बिष्टुपुर कार शोरूम फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार

17 अगस्त को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए कार शोरूम फायरिंग मामले में जमशेदपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम प्रभाष सिंह उर्फ नन्नू सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ पंडित, अमन सिंह उर्फ गोलु और शुभम सिंह हैं।

इससे पहले भी, पुलिस ने इस मामले में दो अन्य अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। बाकी बचे अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और अब उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी दी कि सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरे मामले की गहराई से छानबीन की और मास्टरमाइंड सहित अन्य तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

मास्टरमाइंड प्रभाष सिंह सिदगोड़ा का रहने वाला है, जबकि उसके अन्य सहयोगी अभिषेक सिंह उर्फ पंडित और शुभम सिंह बिहार के बांका जिले के निवासी हैं, और अमन सिंह उर्फ गोलू देवघर से है। इन अपराधियों का मुख्य उद्देश्य व्यवसाईयों और कारोबारियों में भय का माहौल पैदा कर उनसे रंगदारी वसूलना था। उन्होंने शहर के अन्य व्यवसायियों को भी धमकी दी थी। गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी प्रोफेशनल हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने फायरिंग की घटना में प्रयुक्त कार और रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ के बाद सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।