Bistupur Jharkraft Emporium: उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन, डोकरा कला से तसर सिल्क तक होगी उपलब्ध
उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बिष्टुपुर में किया उद्घाटन, डोकरा कला, तसर सिल्क, सोहराय पेंटिंग होंगी उपलब्ध।
Jamshedpur Big Launch: झारखण्ड सरकार के उद्योग विभाग के अधीन कार्यरत झारक्राफ्ट के जमशेदपुर स्थित नए इम्पोरियम का उद्घाटन माननीय उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव द्वारा बिष्टुपुर स्थित दुकान संख्या-1/37, मेन रोड में किया गया।
उपायुक्त और झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक रहे मौजूद
इस अवसर पर उपायुक्त श्री राजीव रंजन, झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह समेत जिला प्रशासन एवं झारक्राफ्ट के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
'वोकल फॉर लोकल' को मजबूत करने की दिशा में कदम
उद्योग मंत्री ने कहा कि झारखण्ड अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, हथकरघा कला एवं प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखता है। जमशेदपुर में नए इम्पोरियम की स्थापना 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
देशभर में झारक्राफ्ट के 14 इम्पोरियम
माननीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में झारक्राफ्ट के इम्पोरियम राँची, धनबाद, देवघर सहित देश के विभिन्न महानगरों जैसे बेंगलुरु, कोलकाता, दिल्ली एवं मुंबई में संचालित हैं। पूरे देश में झारक्राफ्ट के 14 इम्पोरियम हथकरघा, हस्तशिल्प एवं सिल्क उत्पादों को नई पहचान दिला रहे हैं।
25 हजार से अधिक बुनकरों को रोजगार
संस्था को इस मुकाम तक पहुँचाने में 25 हजार से अधिक बुनकरों, 120 प्राथमिक बुनकर सहयोग समितियों/स्वयं सहायता समूहों एवं 220 कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
ये झारखण्डी कला होंगी उपलब्ध
नए इम्पोरियम में झारखण्ड की प्रसिद्ध कलाएं उपलब्ध होंगी:
-
डोकरा कला
-
तसर सिल्क
-
सोहराय पेंटिंग
-
बाँस एवं लकड़ी के हस्तशिल्प
आपकी राय क्या है – क्या झारक्राफ्ट जैसे प्रयास झारखण्ड के कारीगरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सफल होंगे? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग झारखण्ड की कला और संस्कृति के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


