Haldipokhar Theft: कंपनी ऑफिस से 8.75 लाख रुपये की संदेहास्पद चोरी, पुलिस ने कागजात जब्त किए
हल्दीपोखर में कंपनी ऑफिस से 8.75 लाख रुपये की संदेहास्पद चोरी, पुलिस ने कागजात जब्त किए, स्टाफ से पूछताछ जारी।
Potka Shocker: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक नन बैंकिंग कंपनी में 8.75 लाख रुपये की संदेहास्पद चोरी का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के मैनेजर द्वारा कोवाली थाना में मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
तीन दिन की छुट्टी के कारण ऑफिस में रखी थी रकम
कंपनी के मैनेजर किशोर सैनी ने बताया कि तीन दिन बैंक की छुट्टी होने के कारण मार्केट में कलेक्शन की 8.75 लाख रुपये की राशि कार्यालय में रखी हुई थी, जो चोरी हो गई।
लेपटॉप और चार्जर समेत अन्य सामान भी गायब
मैनेजर ने कोवाली थाना में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में रखे 8.75 लाख रुपये नकद समेत लेपटॉप एवं चार्जर समेत अन्य सामानों की चोरी का मामला दर्ज कराया।
तीन DSP मौके पर पहुंचे, कागजात जब्त
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, डीएसपी पटमदा वचनदेव कुजूर एवं एसडीपीओ घाटशिला अजित कुमार कुजूर हल्दीपोखर पहुंचे। उन्होंने कंपनी के ऑफिस पहुंच जांच करते हुए कंपनी के मैनेजर समेत अन्य कर्मियों से पूछताछ की और कंपनी के सारे कागजात को जब्त कर लिया।
संदेहास्पद मामला, सभी स्टाफ से पूछताछ जारी
मामले में प्रथम दृष्टया संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि चोरी की घटना संदेहास्पद है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए सारे स्टाफ को पूछताछ हेतु कोवाली थाना लेकर गई है।
जल्द उद्भेदन का दावा
मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है, जल्द घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा।
आपकी राय क्या है – क्या यह चोरी का मामला है या कोई इनसाइड जॉब? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस मामले के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


