Chaibasa Arrow Attack : पुरानी रंजिश में तीर-धनुष से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झींकपानी में पुरानी रंजिश में तीर-धनुष से हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीर-धनुष बरामद।

May 12, 2026 - 13:45
 0
Chaibasa Arrow Attack : पुरानी रंजिश में तीर-धनुष से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Chaibasa Arrow Attack : पुरानी रंजिश में तीर-धनुष से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa Shocker: पश्चिम सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र के टोंगी बांधा के पास 9 मई को हुई तीर-धनुष से हमले की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी रंजिश में तीर से किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुरूया बिरुली (उम्र करीब 60 वर्ष) को भगवान बिरुली उर्फ दोपे (उम्र करीब 39 वर्ष) ने पुरानी रंजिश के कारण तीर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

विशेष छापेमारी दल ने की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झींकपानी थाना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा के संयुक्त नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

तीर-धनुष बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे, निवासी चिड़िया पहाड़ी झींकपानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुरानी दुश्मनी के कारण उसने तीर-धनुष से हमला किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष भी बरामद कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

आपकी राय क्या है – क्या पुरानी रंजिश के मामलों को समय रहते सुलझाने के लिए पंचायत/प्रशासन को सक्रिय होना चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस घटना के बारे में जान सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।