Giridih CCL Clash: कोयला चोरों और कर्मियों में भिड़ंत, चाकूबाजी में युवक की मौत, छह सुरक्षाकर्मी घायल
बनियाडीह सीपी साइडिंग पर कोयला चोरों और कर्मियों में झड़प, चाकूबाजी में युवक की मौत, पुलिस जांच जारी, तनाव।
Giridih Shocker: झारखंड के गिरिडीह जिले में सीसीएल बनियाडीह एरिया की सीपी साइडिंग पर मंगलवार देर रात हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। कथित कोयला चोरों और कर्मियों के बीच हुई इस भिड़ंत में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
40-50 लोगों के समूह ने रोका कोयला लदा हाइवा
देर रात कोयला साइडिंग पर 40-50 लोगों के एक समूह ने कोयला लदी हाइवा को रोक दिया, जिसके बाद कर्मियों और कथित कोयला चोरों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते स्थिति हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आईं।
दिलीप दास की मौत, छह सुरक्षाकर्मी घायल
घटना में दिलीप दास (30) को चाकू लगने से गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खंडीहा इलाके का रहने वाला था। वहीं, इस झड़प में कई कर्मी और सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए हैं। गार्ड असगर के अनुसार, हमले में छह सुरक्षा कर्मियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों ने CCL अधिकारियों पर लगाया आरोप
मृतक के भतीजे आशीष दास ने सीसीएल अधिकारियों सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिलीप दास घर से शौच के लिए निकले थे, इसी दौरान उन्हें घेरकर हमला किया गया और चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस और प्रशासन मौके पर, तनाव जारी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
CCL अधिकारियों का बयान
सीसीएल के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर ने कहा कि कोयला चोरों द्वारा हमला किया गया था। वहीं, साइडिंग में तैनात कर्मियों का दावा है कि कथित कोयला चोरों ने हमला किया, जिसमें कई कर्मियों के साथ मारपीट की गई और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया।
आपकी राय क्या है – क्या कोयला चोरों के खिलाफ पुलिस को और सख्त कदम उठाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग कोयला चोरी के खिलाफ जागरूक हो सकें।
What's Your Reaction?


