Robbery in Hazaribagh :हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर से 3 लाख रुपये की लूट, अपराधी फरार

शहर के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में 15 अगस्त की रात हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे।

Aug 16, 2025 - 18:19
Aug 16, 2025 - 18:20
 0
Robbery in Hazaribagh :हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर से 3 लाख रुपये की लूट, अपराधी फरार
Robbery in Hazaribagh :हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर से 3 लाख रुपये की लूट, अपराधी फरार

हजारीबाग: शहर के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में 15 अगस्त की रात उस समय सनसनी फैल गई जब अपाचे बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर पर हमला कर तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना रात करीब 8:30 बजे नमस्कार चौक, धोबी मोहल्ला खटाल के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, आरआर पेट्रोल फ्यूल पंप खिरगांव रोड के मैनेजर अवधेश कुमार मालिक जे.एन. सत्यार्थी के लिए कैश लेकर इमली कोठी स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रोककर पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।

अवधेश ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर बंदूक तान दी और गोली भी चलाई। हालांकि अवधेश फुर्ती से झुक गए, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन उनके हाथ में चोट लग गई। इस बीच अपराधी तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने इस लूट को पूरी योजना बनाकर अंजाम दिया है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।