क्या सात साल बाद मिलेगी न्याय? चक्रधरपुर के अग्निकांड पर अंजुमन इस्लामिया की सख्त चेतावनी!

चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार के डेली मार्केट में 2017 में हुई अग्निकांड के मामले में अंजुमन इस्लामिया की सख्त चेतावनी। क्या सात साल बाद मिलेगी न्याय? जानें पूरी खबर।

Jul 10, 2024 - 19:52
Jul 10, 2024 - 20:12
 0
क्या सात साल बाद मिलेगी न्याय? चक्रधरपुर के अग्निकांड पर अंजुमन इस्लामिया की सख्त चेतावनी!
क्या सात साल बाद मिलेगी न्याय? चक्रधरपुर के अग्निकांड पर अंजुमन इस्लामिया की सख्त चेतावनी!

क्या सात साल बाद मिलेगी न्याय? चक्रधरपुर के अग्निकांड पर अंजुमन इस्लामिया की सख्त चेतावनी!

चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में 2017 में हुई अग्निकांड के मामले में अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के सचिव बैरम खान ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीएनएल) के उप महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है और ऐसा न होने पर मानवाधिकार आयोग एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक शिकायत पहुंचाने की चेतावनी भी दी गई है।

वर्ष 2017 में हुई इस अग्निकांड में करीब 54 दुकानदार आर्थिक रूप से प्रभावित हुए थे। झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग ने इस संदर्भ में जेबीएनएल को पत्र लिखा था, किन्तु विभाग द्वारा उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद अंजुमन की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, दिल्ली में शिकायत की गई, जिस पर आयोग ने संज्ञान लिया और उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को कार्रवाई करने का आदेश दिया। उपायुक्त कार्यालय ने सचिव ऊर्जा विभाग को पत्राचार कर इस मामले में संज्ञान लेने को कहा।

सचिव बैरम खान ने बताया कि जेबीएनएल से लगातार पत्राचार हो रहा है, लेकिन उनके तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को यह अन्तिम पत्र लिखा गया है और अगर संतोषजनक पहल नहीं होती है तो मानवाधिकार आयोग एवं मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी, ताकि सात सालों से न्याय की आस में बैठे पीड़ित दुकानदारों को राहत मिल सके।

क्या सात साल बाद प्रभावित दुकानदारों को न्याय मिल पाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Chandna Keshri चंदना केशरी, जो गणित-विज्ञान में इंटरमीडिएट हैं, स्थानीय खबरों और सामाजिक गतिविधियों में निपुण हैं।