अम्मा मैं भी पढ़ने जाउंगी - डॉ0 सुनील कुमार तिवारी जी कानपुरी

मेरा नाम डॉ. सुनील कुमार तिवारी जी है। मेरे पिता का नाम श्री जे. पी. तिवारी है। मेरी शिक्षा में एम.एस.सी. (रसायनविज्ञान), एम.ए. (गणित, हिंदी, राजनीतिशास्त्र), एम.एड., पी.एच.डी., डिप्लोमा इन कंप्यूटर, और डिप्लोमा इन योगा शामिल हैं। मैं पेशे से एक शिक्षक, साहित्यकार और स्वतंत्र लेखक हूँ। वर्तमान में मैं हिंदी प्रचारिणी सभा भारत के प्रांतीय संयोजक और अखिल भारतीय शिक्षक साहित्यकार परिषद भारत के प्रचार मंत्री के रूप में कार्यरत हूँ।मैंने लेखन के क्षेत्र में अधिकतम पुरस्कार जीते हैं और अधिक से अधिक लिखने का प्रयास कर रहा हूँ |

Jul 13, 2024 - 18:07
Jul 13, 2024 - 13:46
अम्मा मैं भी पढ़ने जाउंगी - डॉ0 सुनील कुमार तिवारी जी कानपुरी
अम्मा मैं भी पढ़ने जाउंगी - डॉ0 सुनील कुमार तिवारी जी कानपुरी

अम्मा मैं भी पढ़ने जाउंगी



अम्मा मैं भी पढ़ने स्कूल जाउंगी |
पढ़ कर भैया के संग लौट आउंगी ||
भैया ज़ब रोज सवेरे सज कर स्कूल जाता है |
मेरा भी मन रोज रोज ललचाता है ||


भैया ज़ब जोर जोर से पढ़ता है |
मेरे अंदर भी पढ़ने क़ो मन करता है ||
भैया क़ो बाबा भी राजा बेटा कहते हैं |
मुझे नही कोई रानी बिटिया कहते हैं ||


पढ़ कर रोज बस्ता लेकर घर आउंगी |
अम्मा मै भी रोज स्कूल पढ़ने जाउंगी ||
खूब पढूंगी तब डी एम दीदी कहलाऊंगी |
ज़ब मिलेगी गाड़ी उसमे तुम्हे  घुमाऊंगी ||


ज़ब सब कहेंगे मैडम जी आयी हैं |
हम कहेंगे अम्मा ने खूब पढ़ाई करायी है ||
चाहे जो भी हो अपने घर मे मजबूरी |
सब पढ़े, पढना लिखना बहुत जरूरी ||

डॉ0 सुनील कुमार तिवारी - कानपुरी
(शिक्षक एवं साहित्यकार)

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।