टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव 2024: असीम राय को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान
टाटा वर्कर्स यूनियन के उपचुनाव 2024 में असीम राय को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में असीम राय को सम्मानित किया गया।
![टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव 2024: असीम राय को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान](https://indiaandindians.in/uploads/images/202407/image_870x_66929d765f4a6.webp)
टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव 2024: असीम राय को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान
टाटा वर्कर्स यूनियन के उपचुनाव 2024 के अनुसार, विजयी प्रत्याशी असीम राय को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर यूनियन के कान्फ्रेन्स हाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चुनाव संचालन समिति के निर्वाची पदाधिकारी सह यूनियन उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने की।
इस कार्यक्रम में विजयी प्रत्याशी असीम राय, चुनाव संचालन समिति के सदस्य अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, चुनाव संचालन समिति के सहयोगी धर्मबीर कुमार सिंह, डिलिवरी मैनेजमेन्ट (सेंट्रल प्रोक्योरेमेन्ट) के वर्तमान कमेटी मेंबर उमेश कुमार सिंह समेत कई अन्य कार्यकारिणी समिति सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत निर्वाची पदाधिकारी शाहनवाज आलम द्वारा विजयी प्रत्याशी असीम राय के स्वागत से हुई। इसके बाद डिलिवरी मैनेजमेन्ट (सेंट्रल प्रोक्योरेमेन्ट) से निर्विरोध विजयी असीम राय को शाहनवाज आलम और यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माला पहनाकर विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया।
अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश कुमार सिंह, और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने असीम राय को शुभकामनाएं दीं और कर्मचारी हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। अंत में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सह चुनाव संचालन समिति के सहयोगी राजीव कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
What's Your Reaction?
![like](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/wow.png)