सौरभ अग्रवाल बने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष: संगठन की मजबूती और समस्या का त्वरित निराकरण होगी प्राथमिकता
सौरभ अग्रवाल को युवा कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने संगठन की मजबूती और समस्या के त्वरित निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया। युवा कांग्रेस के नेतृत्व ने उनके कार्यों को सराहा और उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल को गुरुवार को युवा कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मनोनयन पत्र प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज द्वारा जारी किया गया। सौरभ अग्रवाल, जिन्होंने प्रदेश महासचिव रहते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए सराहनीय कार्य किए, अब इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं।
सौरभ अग्रवाल को विभिन्न जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें सिंहभूम लोकसभा का कॉर्डिनेटर बनाया गया। लोकसभा कॉर्डिनेटर और चक्रधरपुर विधानसभा के प्रभारी के रूप में सौरभ ने बेहतर टीम संयोजन कर महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को सांसद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, कुछ ही दिनों पहले युवा कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौरभ को रांची ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है। सौरभ अग्रवाल ने अब तक प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए हर जिम्मेदारी को ईमानदारी और सफलता के साथ निभाया है। अब उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर उनके कार्यों का ईनाम मिला है।
सौरभ अग्रवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज, और प्रदेश प्रभारी इशिता सेढा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के शिक्षित और जागरूक युवाओं को राजनीति करने के अवसर प्रदान करती है। इसलिए अब संगठन में शिक्षित और जागरूक युवाओं को अपने कंधों पर संगठन और राजनीति की जिम्मेदारी लेने की जरूरत है ताकि वह समाज और राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
What's Your Reaction?






