Mahakumbh President news: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में किया स्नान,पुलिस ने लोगों से लौटने की अपील की, भीड़ के चलते संगम स्टेशन बंद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद हनुमान जी के दर्शन किए। और गंगा की आरती भी की।
![Mahakumbh President news: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में किया स्नान,पुलिस ने लोगों से लौटने की अपील की, भीड़ के चलते संगम स्टेशन बंद](https://indiaandindians.in/uploads/images/202502/image_870x_67a9d73009744.webp)
मकाकुंभ राष्ट्रपति लेटेस्ट न्यूज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेले का आयोजन जारी है। जिसमें देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ पहुंची। जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। फिर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इसके बाद मां गंगा को पुष्प अर्पित कर गंगा पूजन वा आरती की। राष्ट्रपति ने 3 डुबकी लगाई। इसके बाद वो लेटे हनुमान मंदिर भी गई। जहां उन्होंने आरती की। फिर अक्षय धाम पहुंची। ऐसा माना जा रहा है कि महाकुंभ में में आने वाली आखिरी वीआईपी राष्ट्रपति ही है।
सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का महाकुंभ मेले का कार्यक्रम 10 फरवरी को निर्धारित था। वो सुबह दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट सुबह 9 बजे लैंड हुई। जहां राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति अरैल पहुंची। फिर बोट द्वारा संगम गई। जहां उन्होंने 3 डुबकी लगाकर स्नान किया। बता दें कि राष्ट्रपति 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी ऐसी राष्ट्रपति है। जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया हैं। इससे पहले 1994 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने स्नान किया था।
कहां तक पहुंची श्रद्धालुओ की संख्या
आज महाकुंभ का 29 वा दिन है। इसके बाद भी लोग बड़े ही उत्साह से और बड़ी संख्या में रोजाना महाकुंभ पहुंच रहे हैं। आज दोपहर तक करीब 93 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। वहीं 19 जनवरी से अभी तक कुल 43 करोड़ लोग स्नान कर चुके है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कल स्नान किया था। आज अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल कैवल्य त्रिविक्रम ने स्नान करने के बाद कहा ऐसा संयोग जीवन में कभी कभार आता है। बहुत अच्छा महसूस हुआ।
संगम स्टेशन हुआ बंद
महाकुंभ में रविवार को अवकाश के चलते आज श्रद्धालुओ की जबदस्त भीड़ देखने को मिली। संगम पहुंचने के सभी रास्तों पर 15 किलोमीटर तक जाम लगा है। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर तक लगभग 25 किलोमीटर तक गाड़िया रेंग रही है। भीड़ को मैनेज करने के लिए 14 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं पुलिस प्रशासन लोगों से लौटने की अपील कर रहा है।
What's Your Reaction?
![like](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://indiaandindians.in/assets/img/reactions/wow.png)