Bodam Goat Theft: बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, i-20 कार जब्त, युवक और नाबालिग गिरफ्तार

बोड़ाम थाना क्षेत्र में बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 22 वर्षीय युवक और नाबालिग गिरफ्तार, i-20 कार जब्त, तीन बकरियां बरामद।

May 8, 2026 - 19:35
 0
Bodam Goat Theft: बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, i-20 कार जब्त, युवक और नाबालिग गिरफ्तार
Bodam Goat Theft: बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, i-20 कार जब्त, युवक और नाबालिग गिरफ्तार

Jamshedpur Big Action: बोड़ाम थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बकरी चोरी की हो रही घटनाओं के मामले में बोड़ाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक एवं एक नाबालिग को पकड़ा है।

मिर्जाडीह गांव में हुई चोरी के बाद हुई गिरफ्तारी

मिर्जाडीह गांव में हुई ताजा चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आजादनगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया। वहीं उसके साथ शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया।

तीन बकरियां बरामद, i-20 कार जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी की गई तीन बकरियां बरामद कर उनके मालिकों को जिम्मेनामा पर सौंप दी हैं। साथ ही, घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की आइ-20 कार को भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी न्यायिक हिरासत में, नाबालिग किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बोड़ाम थाना कांड संख्या 31/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद इरफान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरोह के अन्य सदस्य अब भी फरार

हालांकि गिरोह के अन्य सदस्य अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

आपकी राय क्या है – क्या बकरी चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को और सख्त कदम उठाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जान सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।