खरगे के घटिया विचार - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

तन से बीमार मन में बिकार खरगे के घटिया विचार, अभी नहीं वे मरने वाले मोदी को देंगे पद से उतार।.....

Oct 1, 2024 - 01:20
Oct 1, 2024 - 01:34
 0
खरगे के घटिया विचार - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
खरगे के घटिया विचार - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

खरगे के घटिया विचार
---------------
तन से बीमार मन में बिकार
खरगे के घटिया विचार,
अभी नहीं वे मरने वाले
मोदी को देंगे पद से उतार।

अत्यंत यह दूषित बयान
जिनके कर कांग्रेस कमान,
मोदी से करते अति नफरत
खरगे तो बुजुर्ग नेता पुरान।

सोनिया से लेकर खरगे तक
न जाने मोदी को कितनी गाली,
देशहित में कुछ नहीं सोचते
केवल नीति अल्पसंख्यक वाली।

वोटबैंक के लिए कांग्रेस 
नीचे से नीचे गिर  सकती है,
सत्ता के लिए  चीन से भी
गुप्त समझौता कर सकती है।

राहुल  की चमचागिरी में
खरगे  ने दे  दिया बयान,
भाजपा कर रही पलटवार 
कांग्रेसी हो रहे हैं परेशान। 

कांग्रेस के बड़े नेता भी
राहुल के हाँ में हाँ मिलाते,
बिन सोचे ही बकते राहुल 
बेवजह समस्या को उलझाते।

खरगे राहुल या जयराम 
मोदी को गरियाना काम,
इनके दल के नेता तमाम 
कहते नहीं हैं जय श्रीराम।

-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।