Congress Party 2025: करारी हार के बाद कांग्रेस बदल सकती है कई राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारी, प्रियंका गांधी संभालेंगी कमान
दिल्ली चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने कई राज्यों में अध्यक्ष और प्रभारी बदल दिए है। वहीं अभी कई और राज्यों में बदलने की तैयारी है। प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

कांग्रेस दिल्ली 2025: लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव और निकाय चुनाव में एक के बाद एक मिल रही करारी हार ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव करने भी शुरू कर दिए है। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने देश के कई राज्यों में अपने अध्यक्ष और प्रभारी बदल दिए है। महाराष्ट्र और ओडिशा में नए अध्यक्ष की नियुक्ति ने कई और राज्यों की शंकाओं में ग्रहण लगा दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अभी और कई राज्यों में अपने अध्यक्ष और प्रभारी बदल सकती है। इसमें बिहार , हरियाणा ,पंजाब और छत्तीसगढ राज्य शामिल है। पार्टी बहुत जल्द ये बदलाव करने जा रही है।
मध्य प्रदेश- कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के बड़े नेता और पूर्व मंत्री रहे हरीश चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हे मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। बीते 14 फरवरी को शीर्ष कमान ने पार्टी के 9 नेताओ को अलग अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी है। हरीश चौधरी अभी राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु से विधायक है। उन्होने कहा है कि मध्य प्रदेश में मिली जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे। चुनावी रणनीतियां बनाएंगे। कमियों और मजबूती पर भी ध्यान देंगे।
पंजाब - कभी पंजाब राज्य में कांग्रेस पार्टी का दबदबा हुआ करता था। जहां वो लम्बे समय से सरकार में रही है। लेकिन अभी वहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। कांग्रेस पंजाब में हिंदू, जट सिख के असमंजस में फंस गई है। पार्टी अब पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ की जगह किसी नए नेता को जिम्मेदारी देने जा रही है। क्योंकि लोकसभा से लेकर निकाय चुनावों में पार्टी को हार झेलनी पड़ी है। कांग्रेस अब किसी नए और वरिष्ठ को अध्यक्ष बना सकती है।
हरियाणा - पिछले साल हरियाणा विधनसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार ने इतना तोड़ दिया है कि उसने अब हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष भी बदलने का फैसला किया है। वहीं पार्टी पिछले दस वर्षों से हरियाणा में प्रदेश कमेटी का गठन नहीं कर पाई है। इस दौरान पार्टी ने कई बार अध्यक्ष बदले है। मतलब अब उदयभान की विदाई होने वाली है। अब नए अध्यक्ष की तलाश में पार्टी जुट गईं है। इससे पहले पार्टी ने वरिष्ट नेता बीके हरिप्रसाद को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया था।
बिहार - बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। यह जानते हुए कि बिहार में आरजेडी और जेडीयू मुख्य पार्टी है। और बीजेपी भी पूरी तरह तैयार है। ऐसे में कांग्रेस के लिए बिहार आसान नहीं होगा। इसे जानते हुए पार्टी ने बिहार में युवा नेता कृष्ण अलारु को प्रभारी बनाया है। अब अध्यक्ष बदलने की तैयारी कर रही है। आलाकमान किसी युवा पर दांव लगा सकती है। जिससे प्रभारी के साथ तालमेल बना रहे।
प्रियंका गांधी वाड्रा को मिलेगी नई जिम्मेदारी
कांग्रेस का आलाकमान अपने पुराने अस्तित्व को वापस पाने की जुगत में इस कदर लगी हुई है। कि उसने आगामी चुनावों में जीत का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उसने पहले राज्यों में प्रभारी और अध्यक्ष बदलने शुरू कर दिए है। और अब प्रियंका गांधी वाड्रा को नई जिम्मेदारी देने का भी फैसला किया है। प्रियंका गांधी ने हाल ही में केरल के वायनाड से चुनाव जीता है। ऐसे में उनका अनुभव पार्टी के काम आ सकता है। प्रियंका गांधी पहले भी कई मौकों पर जिम्मेदारी संभाल चुकी है। उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण भारत के चुनावों में उन्होंने अहम जिम्मेदारी ली थी। जहां कई जगहों पर जीत तो कई जगह हार मिली है। फिलहाल अभी प्रियंका गांधी वाड्रा के पास कोई जिम्मेदारी नहीं है।
What's Your Reaction?






