Jharkhand Relief : शहीद कर्मियों के परिजनों को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सौंपा 1-1 करोड़ रुपये का चेक
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। जानिए पूरी खबर।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा में एक संवेदनशील पहल करते हुए राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा। इनमें शामिल हैं –
-
कांस्टेबल अजीत कुमार (जिला पुलिस बल, गुमला)
-
आरक्षी अनिल कुमार झा (जिला पुलिस बल, सरायकेला)
-
शिक्षक सुशील कुमार मरांडी (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, जिला जामताड़ा)
मुख्यमंत्री का संदेश
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने कर्मियों और उनके परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है।
"जो कर्मी सेवा में रहते हुए दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, उनके परिजनों को ससम्मान पूरा हक और अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। आज तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया है।"
परिजनों ने जताया आभार
दिवंगत कर्मियों के आश्रितों ने इस पहल पर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि से परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी।
यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज योजना के अंतर्गत प्रदान की गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं –
-
मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर
-
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
-
एसबीआई झारखंड हेड एवं महाप्रबंधक श्री विवेक चंद्र जायसवाल
-
उप महाप्रबंधक रांची प्रशासनिक कार्यालय श्री मनोज कुमार
-
मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे
What's Your Reaction?






