लड़के की मां ने गर्लफ्रेंड की सरेआम लगाई धुनाई, स्कूटी की चाभी छीनी, वीडियो हुआ वायरल
एक वायरल वीडियो में लड़के की मां ने उसकी गर्लफ्रेंड को लड़के से मिलने पर जमकर सुनाया और स्कूटी की चाभी भी निकाल ली। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्यार में लोग अक्सर अपनी भावनाओं में बहकर हद से गुजर जाते हैं, लेकिन जब घर के बड़े इसमें दखल देने लगते हैं तो मामला गंभीर हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक लड़के की मां ने उसकी गर्लफ्रेंड की सरेआम धुनाई कर दी। यह घटना तब हुई जब लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने उसके घर के बाहर पहुंची। वायरल वीडियो में लड़के की मां को गुस्से में देखा जा सकता है, जो न केवल लड़की को फटकार रही थीं, बल्कि उसकी स्कूटी की चाभी भी निकाल ली।
बॉयफ्रेंड से मिलने आई थीं लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने उसके घर के बाहर पहुंची। वह स्कूटी पर बैठकर लड़के का इंतजार कर रही थी। तभी लड़के की मां ने उसे देख लिया और गुस्से में बाहर आकर लड़की को जमकर खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी।
मां का गुस्सा चरम पर
वीडियो में मां को यह कहते सुना जा सकता है कि इस लड़की की वजह से उनका ‘छोरा’ बिगड़ गया है। इस दौरान गुस्से में उन्होंने लड़की की स्कूटी की चाभी भी निकाल ली और उसके बाल खींचते हुए भी नजर आईं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वायरल वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है: "लड़की और बॉयफ्रेंड की मां के बीच क्लेश (लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया लेकिन मां ने पकड़ लिया।)" यह वीडियो हजारों बार देखा जा चुका है और यूजर्स ने इस पर कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि यह एक ‘घर का क्लेश’ है, जबकि कुछ ने मां की सख्ती की सराहना की। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि क्या मां का यह रवैया सही था या उन्होंने गुस्से में कुछ ज्यादा ही कर दिया।
What's Your Reaction?






