गोरी लड़कियां क्यों नहीं करतीं चॉकलेटी चेहरों पर भरोसा? जानिए इस अजीब शोध का सच!
शोध में हुआ खुलासा कि गोरी लड़कियां चॉकलेटी चेहरों पर भरोसा नहीं करतीं। जानें, क्यों हल्की दाढ़ी वाले लड़के लव मैरिज के लिए ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

अगर आप गोरे, चिकने और चॉकलेटी चेहरे वाले हैं, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि नॉर्थ अंब्रिया यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, लड़कियां ऐसे लड़कों पर लव मैरिज के लिए ज्यादा भरोसा नहीं करती हैं। ये चौंकाने वाला दावा करता है कि लड़कियों को हल्की दाढ़ी वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, जबकि क्लीन शेव या घनी दाढ़ी वाले लड़के उनकी प्राथमिकता में नहीं होते।
हल्की दाढ़ी के लड़कों को मिलता है लड़कियों का प्यार
शोध के मुताबिक, हल्की दाढ़ी वाले लड़के महिलाओं के बीच ज्यादा पॉपुलर हैं। यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर निक नीव के अनुसार, हल्की दाढ़ी वाले लड़के लड़कियों को ज्यादा आकर्षक और लंबी रिलेशनशिप के लिए उपयुक्त लगते हैं। इसके विपरीत, घनी दाढ़ी या क्लीन शेव वाले लड़के महिलाओं की नजरों में ज्यादा भरोसेमंद नहीं होते।
तस्वीरों से हुआ खुलासा, लड़कियों की पसंद हैरान करने वाली!
शोधकर्ताओं ने लड़कों के चेहरे की 15 अलग-अलग तस्वीरें बनाईं, जिनमें दाढ़ी के 5 स्तर थे। 76 लड़कियों ने इन तस्वीरों का मूल्यांकन किया और अपने जवाब दिए। परिणामों में साफ पता चला कि क्लीन शेव लड़कों को आक्रामक, कम सामाजिक परिपक्व और कम आकर्षक माना गया। वहीं, हल्की दाढ़ी वाले लड़कों को लड़कियों ने सबसे अच्छा साथी माना।
तो, घनी दाढ़ी वालों का क्या?
जो लोग घनी दाढ़ी रखते हैं, उनके लिए ये खबर निराशाजनक हो सकती है। शोध में पाया गया कि घनी दाढ़ी वाले लड़के कम समय के रिश्तों के लिए सबसे खराब विकल्प थे। इन लड़कों को लड़कियों ने सबसे कम आकर्षक माना।
What's Your Reaction?






