Ranchi Widow Murder: 15 साल पहले गोद ली थी बेटी, उसी ने प्रेमी के साथ दबोचा तकिया; हत्या को एक्सीडेंट बता दफनाया
पेंशनभोगी विधवा की हत्या को दुर्घटना बताकर दफनाया, 15 साल पहले गोद ली थी बेटी, तकिये से मुंह दबाकर की हत्या, तीन गिरफ्तार।
Ranchi Shocker: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक विधवा पेंशनभोगी महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पहले इसे बाथरूम में गिरने से हुई सामान्य मौत बताया गया, लेकिन दफनाने के बाद जब सच्चाई सामने आई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्नान कराते वक्त गले पर मिला निशान
बीते 25 अप्रैल को मो. हलीम को सूचना मिली थी कि नाहिद परवीन की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई है। परिजन इसे हादसा मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। लेकिन मिट्टी देने से पहले जब शव को स्नान कराया जा रहा था, तब मृतका की गर्दन और शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। उस समय किसी ने संदेह नहीं किया और शव को दफना दिया गया।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव
बाद में जब मृतका की गोद ली हुई बेटी से पूछताछ की गई, तब हत्या की बात सामने आई। मृतका के देवर ने डोरंडा थाना में लिखित आवेदन दिया। मामले की गंभीरता देखते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें साफ हो गया कि नाहिद परवीन की मौत दुर्घटना नहीं, हत्या थी।
धन लोभ व साजिश– दत्तक पुत्री और उसके प्रेमी ने तकिये से दबाया मुंह
एसपी पारस राणा ने बताया कि नाहिद परवीन के पति की मौत के बाद पेंशन की रकम उनके खाते में आती थी। करीब 15 वर्ष पहले उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। यह दत्तक पुत्री अपने प्रेमी अरबाज खान पर काफी पैसे खर्च करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। नाहिद परवीन इस रिश्ते का विरोध कर रही थीं।
इसी बात को लेकर बेटी ने अपने प्रेमी अरबाज खान, उसके दोस्त समीर खान और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 24 अप्रैल को हत्या की साजिश रची। सभी ने मिलकर नाहिद परवीन का तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी, फिर घर को साफ कर दिया।
तीन गिरफ्तार, बेडशीट-तकिए का कवर बरामद
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है: गया (बिहार) निवासी अरबाज खान (20) और समीर खान (20)। मृतका की दत्तक पुत्री को डिटेन किया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटनास्थल से पुलिस ने खून लगा बेडशीट और तकिये का कवर भी बरामद किया है।
सिटी एसपी पारस राणा के निर्देशन में बड़ी सफलता
पूरे मामले की जांच डोरंडा थानेदार इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा और मामले का पर्दाफाश किया। एसपी ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।
आपकी राय क्या है – क्या अपनों का ही विश्वासघात इन दिनों हत्या की सबसे बड़ी वजह बनता जा रहा है? कमेंट में बताएं।
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक है कि आसपास के लोग सजग रहें और अगर किसी परिवार में अनबन दिखे तो पुलिस को बताएँ।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग अपने गोद लिए बच्चों और उनके प्रेम संबंधों पर पैनी नजर रख सकें।
What's Your Reaction?


