विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विजय संकल्प: क्या जमशेदपुर से फिर लहराएगा भाजपा का परचम?

आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा मिशन मोड में है। जानें कैसे विजय संकल्प सभा और बूथ कमिटियों के जरिए जमशेदपुर में पार्टी तैयारियों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

Jul 5, 2024 - 21:59
 0
विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विजय संकल्प: क्या जमशेदपुर से फिर लहराएगा भाजपा का परचम?
विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विजय संकल्प: क्या जमशेदपुर से फिर लहराएगा भाजपा का परचम?

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश निर्देशित कार्यक्रम विजय संकल्प सभा को लेकर विधानसभा वार तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कोल्हान क्षेत्र के प्रभारी दिनेश कुमार लगातार बैठकें कर रहे हैं। शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक संजीव सिंह की अध्यक्षता में बिरसानगर स्थित शकुंतला उद्यान भवन में भाजपा की बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में मुख्य रूप से विजय संकल्प सभा के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने आगामी कार्ययोजना और पार्टी निर्देशित कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी साझा की। दिनेश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक मंडल की 6 बूथ कमिटी और विधानसभा स्तर पर 10 बूथ अध्यक्ष और उनकी कमिटी के कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प सभा में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जमशेदपुर सांसद सहित प्रदेश स्तरीय भाजपा नेताओं द्वारा प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही, ”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हरित अभियान अंतर्गत पौधारोपण को बूथ स्तर पर आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इस अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। 17 जुलाई को भाजपा की पूर्वी विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा से चुनावी तैयारियों का शंखनाद होगा। दिनेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से पार्टी प्रत्येक विधानसभा पर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देगी।

विजय संकल्प सभा में पार्टी कार्यकर्ता बूथ जीतो, विधानसभा जीतो का संकल्प लेंगे। जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी विधानसभा क्रमशः पूर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई और पोटका में भाजपा का परचम लहराना प्राथमिकता में है। जमशेदपुर पूर्वी से विशेष उम्मीदें हैं और यहां हर हाल में लोकसभा चुनाव के दौरान मिली बम्पर लीड वाले प्रदर्शन को दुहराना भाजपा संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

बैठक का संचालन संजीव सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बबलू गोप ने दिया। इस दौरान मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, जितेंद्र मिश्रा, बोल्टू सरकार, अखिलेश चौधरी, सुशांतो पंडा, पप्पू सिंह, श्रीराम प्रसाद मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, हेमंत सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक सिंह, निर्मल कुमार, विकास शर्मा, मुकेश मिश्रा, विनोद झा, संतोष साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।