वंशवाद की उधेड़ दी बखिया-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

संविधान को तो पढ़ा नहीं नहीं जानते इसमें कितने पेज, संविधान तो एक पवित्र ग्रन्थ  न कि वंशवाद का दस्तावेज।....

Dec 15, 2024 - 00:43
Dec 15, 2024 - 01:38
 0
वंशवाद की उधेड़ दी बखिया-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
वंशवाद की उधेड़ दी बखिया-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

वंशवाद की उधेड़ दी बखिया
------------------
संविधान को तो पढ़ा नहीं
नहीं जानते इसमें कितने पेज,
संविधान तो एक पवित्र ग्रन्थ 
न कि वंशवाद का दस्तावेज। 

संविधान कुचलने वाली पार्टी
इस पर आज दे रही भाषण,
इनके ढोंग जनता समझ रही
नहीं करते संविधान  पालन।

जनगणना अडानी पर केवल
करते रहते बराबर  बकवास,
संविधान  पर  हो रही है चर्चा
नहीं कोई विजन विपक्ष पास। 

राहुल का मलीन वक्तव्य 
सत्ता पर तो मिथ्या प्रहार,
अंगूठा काटने का इलजाम 
भूल गए  सिखों का संहार। 

संविधान खून मुँह में लगा
देश में थोपा  आपातकाल,
कांग्रेस का  इतिहास काला
सदन में मिथ्या बजाते गाल।

उच्चतम न्यायालय फैसला
राजीव ने  संसद में बदला,
शाहोबाना के  संग अन्याय 
महिलाओं का हक  कुचला।

दिखाया कांग्रेस को आईना 
वंशवाद की उधेड़ दी बखिया,
कांग्रेस तो हो रही अप्रासंगिक 
पीएम ने  ऐसा  वक्तव्य दिया।

पीएम मोदी करते रहते  सदा
बिन भेदभाव सबका कल्याण,
सबका साथ वसबका  विकास 
दीन दलितों का हो रहा उत्थान। 
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।