शिक्षा ही है साध्य हमारा - महेश प्रसाद शर्मा, रायसेन

शिक्षा ही है साध्य हमारा, शिक्षा ही आराध्य हमारा| हम अध्यापक - शिक्षक जन सब, साधक बनकर करें साधना| .....

Aug 26, 2024 - 11:15
Aug 26, 2024 - 11:21
 0
शिक्षा ही है साध्य हमारा - महेश प्रसाद शर्मा, रायसेन
शिक्षा ही है साध्य हमारा - महेश प्रसाद शर्मा, रायसेन

शिक्षा ही है साध्य हमारा


शिक्षा ही है साध्य हमारा,
शिक्षा ही आराध्य हमारा|
हम अध्यापक - शिक्षक जन सब,
साधक बनकर करें साधना|

मातु सरस्वती के मंदिर में,
ज्ञान की करते नित आराधना||
बच्चों की अनुपम फुलबारी को,
सींचें देकर ज्ञान जल धारा ••••

शिक्षा ही है साध्य हमारा|
हिन्दी गणित और अंग्रेजी,
पढ़ते हैं नित शाला आकर|
महेश शर्मा हैं उन्हें सुनाते,

शिक्षा - गीत हैं गा गाकर||
है नि: शुल्क गणवेश का वितरण,
वेश एक सा दिखता सारा ••••
शिक्षा ही है साध्य हमारा|

उदासीन अभिभावक जन से,
है महेश " मानव"की विनती|
छोटे बच्चों की रखवाली घर,
कितने दिन ? यह की है गिनती||

बच्चों के जीवन की नींव में,
रखते क्यों तुम कच्चा गारा?••••
शिक्षा ही है साध्य हमारा|
कच्चे घड़े ये नाजुक कलियां,

गढ़ना और संरक्षण मांगें|
आगे जाकर खुशियां देंगे,
यह अनंत ऊंचाई लांघें||
ये सागर मीठा कर सकते,

जो सदियों से है खारा ••••
शिक्षा ही है साध्य हमारा|
शिक्षा ही आराध्य हमारा||

रचनाकार - महेश प्रसाद शर्मा, 
शिक्षाविद् बरेली जिला रायसेन ,
मध्यप्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।