सरयू राय पर 3 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप: पूर्व सांसद ने किया बड़ा खुलासा
झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय पर 3 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का आरोप। पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने पत्रकार सम्मेलन में उठाए गंभीर सवाल। जानें पूरी कहानी।

जमशेदपुर, 8 सितंबर 2024 - झारखंड के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय पर 3 करोड़ 38 लाख 26 हजार 473 रुपये की अनियमितताओं में शामिल होने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में रांची पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को परिसदन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी।
डॉ. अजय कुमार ने कहा कि, “जब पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चॉकलेट खाकर हाथी उड़ा रहे थे, तब सरयू राय आहार पत्रिका का आनंद ले रहे थे।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरयू राय दूसरों की भ्रष्टाचार की कहानियों को उजागर करने में माहिर हैं, लेकिन खुद झूठ बोलने में उस्ताद हैं। उन्होंने कहा कि आहार पत्रिका मामले में सरयू राय और तीन अन्य लोगों पर रांची के अरगोड़ा थाने में भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 403, 406, 408, 409, 420 और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7, 11, 12 और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डॉ. अजय कुमार ने यह भी बताया कि मनोज सिंह नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सरयू राय 3 करोड़ 38 लाख रुपये की अनियमितताओं में शामिल हैं। इससे पहले, 2 मई 2022 को डोरंडा थाना, रांची में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सरयू राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप पत्र तैयार हो चुका है और चार्जशिट भी दाखिल की जा चुकी है। मामले की सुनवाई 13 सितंबर को होगी। इसके अलावा, 30 अगस्त 2024 को रांची न्यायालय में सरयू राय की महिला मित्र मधु और उनके साथियों पर भी शिकायत दायर की गई है।
डॉ. अजय कुमार ने यह भी दावा किया कि सरयू राय का बाबा कंप्यूटर से करीबी रिश्ता है, और उन्हें बाजार मूल्य से आठ गुणा अधिक रकम दी गई थी। खाद्य बुलेटिन आहार पत्रिका मामले को दबाने के लिए उन्होंने अपने करीबी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील शंकर को रिटायरमेंट के कुछ दिन पहले धनबाद में तैनात किया।
डॉ. अजय ने कहा कि सरयू राय अब अपने ईमानदार होने का मुखौटा उतार चुके हैं और उनका असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। उन्होंने एनजीटी मामले में भी आरोप लगाया कि राय ने जानबूझकर लोगों को धोखा देने का काम किया।
What's Your Reaction?






