साधु-संतों का अपमान - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

अखिलेश यादव कर रहे साधु-संतों का अपमान, योगी पर अमर्यादित बोल हो रही जनता भी हैरान। ....

Sep 21, 2024 - 19:16
Sep 21, 2024 - 19:20
 0
साधु-संतों का अपमान - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
साधु-संतों का अपमान - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

साधु-संतों का अपमान
---------------
अखिलेश यादव कर रहे
साधु-संतों का अपमान,
योगी पर अमर्यादित बोल
हो रही जनता भी हैरान। 

जातिवाद रग रग में उनके
अपराधियों में जाति खोजते,
अपराधी अपराधी होता है
वोट हेतु  कुछ भी  कह देतै।

योगी जी सदा प्रयास करते
अपराध मुक्त हो सारा प्रदेश?
अवैध निर्माण पर रोक लगे
माफिआओं पर सख्त केश।

बुलडोजर से भयभीत अपराधी
सपा को नहीं बिल्कुल सोहान,
खड़े हुए अपराधी पक्ष में
जात या अल्पसंख्यक जान।

सच उच्चतम न्यायालय ने
लगाई बुलडोजर पर रोक,
कानून के तहत चले यह तो 
नहीं सकेगा न्यायालय टोक।

गाली-गलौज की भाषा से
माहौल हुआ अति जहरीला,
लोकतंत्र में उचित नहीं यह
चल पड़ा ओछ सिलसिला।

बुलडोजर अभियान  से तो 
अपराधियों का होता सफाया,
जात मजहब से ऊपर उठकर 
योगी जी ने यह कदम उठाया।

-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।