तीन सौ सत्तर बना इतिहास - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

Sep 7, 2024 - 21:19
Sep 7, 2024 - 21:33
तीन सौ सत्तर बना इतिहास - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
तीन सौ सत्तर बना इतिहास - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

तीन सौ सत्तर बना इतिहास
------------------
नेका  पीडीपी का बयान
वापिस लायेंगे तीन सौ सत्तर,
कांग्रेस मौन इस मुद्दे पर
हालात हो रहे घाटी में  बेहतर।

कांग्रेस की ओछी राजनीति
आतंक में कश्मीर रहा था डूब,
विशेष थारा  हट  जाने से
समृद्धि फलित हो रही खूब।

नहीं कुछ दल आ रहे बाज
भड़काने का कर रहे काज,
नफरत फैलाते घाटी में नित
संविधान विरूद्ध उनका काज।

लोकतंत्र तहत हो रहा चुनाव 
कश्मीरियों में सर्वत्र उत्साह,
उपेक्षित दलित  ले रहे भाग
सुगम उनकी उन्नति की राह।

वंशवाद जान पर आए
अलगाववादी बौखलाए,
खिसक गई उनकी जमीन
क्या सही वे समझ न पाए?

अमितशाह की तो दहाड़
तीन सौ सत्तर बना इतिहास,
यह वापिस नहीं आने वाला
निरस्त होगा कुत्सित प्रयास। 

-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।