Punjab Double Murder: 9 एकड़ जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या की

9 एकड़ जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और भाभी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या की, दोनों परिवार जमशेदपुर के रहने वाले

May 13, 2026 - 16:28
 0
Punjab Double Murder: 9 एकड़ जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या की
Punjab Double Murder: 9 एकड़ जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या की

Jamshedpur Shocker: पंजाब के गुरदासपुर जिले के नैनेकोट गांव (थाना काहनूवान) में मंगलवार देर शाम रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां महज नौ एकड़ जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई और भाभी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

जमशेदपुर तक गूंजी घटना

इस दोहरे हत्याकांड की गूंज जमशेदपुर में भी सुनाई दे रही है, क्योंकि मृतक और आरोपी दोनों का परिवार मूल रूप से जमशेदपुर के सिदगोड़ा (सुखिया रोड) का निवासी है।

भाई की हत्या के बाद घर जाकर भाभी को उतारा मौत के घाट

जानकारी के अनुसार, आरोपी अमरजीत सिंह अम्बे का अपने छोटे भाई अजायब सिंह के साथ पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे जब अजायब सिंह गांव में सैर कर रहे थे, तभी अमरजीत वहां पहुंचा। दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर अमरजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अजायब पर फायरिंग कर दी।

भाई की हत्या करने के बाद आरोपी का खून शांत नहीं हुआ। वह सीधे अजायब के घर पहुंचा और वहां मौजूद अपनी भाभी कमल कौर को भी गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया

सिख समाज में शोक और चर्चा का विषय

यह हृदयविदारक घटना जमशेदपुर के सिख समाज के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि आरोपी अमरजीत सिंह अम्बे और मृतक अजायब सिंह दोनों हरभजन सिंह के पुत्र हैं और सिदगोड़ा (सुखिया रोड) के निवासी रहे हैं।

बड़े भाई की मौजूदगी ने उठाए सवाल

जहां अजायब सिंह काफी समय पहले ही पैतृक गांव शिफ्ट हो गए थे, वहीं अमरजीत करीब डेढ़ साल पहले पंजाब जाकर खेती करने लगा था। उनके बड़े भाई और टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे का टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव छोड़कर घटना के वक्त पंजाब में मौजूद होना अब पूरे समाज में चर्चा और गहरे संदेह का केंद्र बना हुआ है।

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

आरोपी अमरजीत सिंह अम्बे का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जमशेदपुर में भी उस पर हत्या और हत्या की साजिश के कई मामले दर्ज हैं। वह सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जेल की हवा भी खा चुका है।

जमशेदपुर में मचा कोहराम

मृतका कमल कौर का मायका जमशेदपुर के सिदगोड़ा (10 नंबर बस्ती, पदमा रोड) में है। उनके भाई शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं। जैसे ही मंगलवार रात 10 बजे हत्या की खबर जमशेदपुर पहुंची, इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

घटना के बाद आरोपी अमरजीत सिंह ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया, हालांकि पुल�िस का कहना है कि उन्होंने घेराबंदी कर उसे काबू किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की प्रक्रिया जारी है।

आपकी राय क्या है – क्या जमीन के छोटे से विवाद में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना उचित है? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग जमीनी विवादों के गंभीर परिणामों को समझ सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।