प्रियंका जी कहाँ गई है छुप?-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
हरियाणा चुनाव हुआ दिलचस्प वाड्रा जमीन पर कांग्रेस चुप, जनता तो पुछ रही सवाल प्रियंका जी कहाँ गई है छुप?...

प्रियंका जी कहाँ गई है छुप?
------------------
हरियाणा चुनाव हुआ दिलचस्प
वाड्रा जमीन पर कांग्रेस चुप,
जनता तो पुछ रही सवाल
प्रियंका जी कहाँ गई है छुप?
जवाब देते बनता नहीं
जमीन घोटाला भ्रष्टाचार,
मुद्दा तो यह उठेगा ही अब
भाजपा करेगी जोर प्रहार।
रेबड़ी बाँटने की लगी होड़
भाजपा कांग्रेस दोनों मुखर,
जनता किस पर विश्वास करे
कोई नहीं किसी से कमतर।
घोटालों की भरमार
कांग्रेस का इतिहास,
करती तुष्टिकरण केवल
अवरोध होता विकास।
कांग्रेस में अन्दरुनी कलह
मुख्यमंत्री पद पर कई निगाह,
चुनाव भी हो रहा प्रभावित
नहीं आसान जीतने की राह।
चाहे कश्मीर या हरियाणा
सबका अपना अपना आकलन,
लोकतंत्र पर न हो हमला
शांति से वोट से सरकार चयन।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?






