पक्ष विपक्ष में कौन दमदार - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

100 दिन की सरकार  विकास की बढ़ी रफ्तार, जनता तो स्वयं देख रही पक्ष विपक्ष में कौन दमदार....

Sep 16, 2024 - 19:33
Sep 16, 2024 - 19:35
 0
पक्ष विपक्ष में कौन दमदार - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
पक्ष विपक्ष में कौन दमदार-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

पक्ष विपक्ष में कौन दमदार
-----------------
100 दिन की सरकार 
विकास की बढ़ी रफ्तार,
जनता तो स्वयं देख रही
पक्ष विपक्ष में कौन दमदार

सरकार पर नहीं कोई दबाव 
देश विकास पथ पर लगातार,
कार्य शैली  मोदी  की अनूठी
वही ओज  जोश है  बरकरार।

विपक्ष हैरान और परेशान 
विरोध का बनाते रहते प्लान,
सत्ता हेतु  बिसारते  देशहित 
देते रहते देशविरोधी बयान। 

विदेश में सोनिया का लाल 
देश की प्रतिष्ठा पर सवाल,
झूठी नैरेटिव का  ही प्रचार
करते नीचा भारत का भाल।

राहुल के झूठे बयान से
सीखों में आया बवाल,
आक्रोशित सारा समाज
कांग्रेस की ओछी चाल।

अपराधी  होता अपराधी
नहीं होता  जाति विशेष,
सियासत होती इस पर क्यों
क्यों इसे बनाते चुनावी केश?
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।