Mokama Firing Incident 2025: बाहुबली नेता अनंत सिंह ने किया सरेंडर, पूर्व विधायक को सता रहा मौत का डर
मोकामा फायरिंग मामले में आखिरकार बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने खुद को सरेंडर कर दिया। महज 48 घंटे के अंदर अनंत सिंह ने घुटने टेक दिए।

Mokama Firing Incident 2025 Breaking News: मोकामा में सोनू सिंह के मर्डर के बाद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने वारदात के सिर्फ 48 घंटे के बाद खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अनंत सिंह ने पटना के बाढ़ कोर्ट में जाकर सरेंडर किया। अनंत अपने समर्थकों के साथ अदालत पहुंचे। बता दें कि इससे पहले इसी मामले पर सोनू सिंह ने सरेंडर किया था। जब अनंत सिंह समर्थको के साथ कोर्ट गए तो सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। मोकामा फायरिंग की घटना शुक्रवार को हुई थी।
क्या है पूरा मामला :
बाहुबली नेता अनंत सिंह ने जिस अपराधिक मामले में आज पटना की बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। वो मामला दो दिन पहले 22 जनवरी का है। जब पटना के मोकामा में अनंत सिंह और सोनू - मोनू गैंग के बीच जबरदस्त गैंगवार हुआ। दोनों के बीच लगभग 80 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सहम गया। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस पूरे गैंगवर में अनंत सिंह बच गए जबकि उनके एक साथी को गोली लग गई।
कितने बजे हुई घटना :
गैंगवार की घटना शुक्रवार की सुबह 5 बजे मकोमा के जलालपुर नौरंगा गांव में हुई। यह वही जगह है जहां एक दिन पहले अनंत सिंह और सोनू - मोनू के बीच टकराव हुआ था। ठीक इसके एक दिन बाद फायरिंग सोनू - मोनू गैंग के मुंशी रहे मुकेश के घर पर हुई। मुकेश ने इस बार फायरिंग का आरोप सोनू- मोनू पर लगाया। घटना के बाद पूरा इलाका दहशत में आ गया। क्योंकि फायरिंग 80 राउंड के आसपास थी। इसके बाद पुलिस ने घटना पर जाकर खाली खोले बरामद किए। पुलिस ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
दोनों गैंग के बीच टकराव जारी :
जानकारी के मुताबिक सोनू - मोनू गैंग के मुंशी रहे मुकेश ने सोनू पर पैसे की हेराफेरी का आरोप लगाया। उधर बाहुबली नेता अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि सोनू मोनू ने मुकेश के साथ मारपीट की। और उसके घर पर ताला लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। बाहुबली नेता ने कहा कि उसने खुद मुकेश के घर का ताला तुड़वाया। वहीं मुकेश ने मीडिया को जानकारी दी कि वह एक गरीब आदमी है। दिन की कमाई 250,300 रुपए है। सोनू - मोनू ने 50 लाख रूपए की डिमांड रखी। आप ही बताओ हम कहां से और कैसे पूरा करेंगे।
अनंत की सफाई और पुलिस की चुप्पी :
घटना के बाद पूरा गांव सन्न है। बता दें कि जलालपुर गांव का पंचमहला थाना घटना स्थल से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। इस पूरे मामले में पुलिस के एक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। हैरानी कि बात है कि एक किलोमीटर के अंदर दो घटनाएं हुई और पुलिस की गिरफ्त में अभी एक भी आरोपी नहीं है। उधर अनन्त सिंह ने सफाई दी है कि पहले सोनू - मोनू गैंग ने फायरिंग की। जब मैं सोनू के घर पहुंचा तो गैंग ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें मेरा एक साथी घायल है। उसका इलाज चल रहा है।
विपक्ष पुलिस और सरकार पर उठा रही सवाल :
माकोमा फायरिंग मामले में विपक्ष सरकार के साथ पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रहा है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पहले 80 राउंड गोलियां चलाई गई। फिर दोनों तरफ के अपराधी मीडिया में बयान दे रहे है। पुलिस क्या कर रही सिर्फ तमाशा देख रही। सरकार नाम की कोई चीज है कि नहीं। पुलिस थाने में बैठकर मजे ले रही है। उधर ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने बताया अभी तक तीन लोगों पर एफआईआर हुई है जिसमें एक ग्रामीण के कहने पर सोनू - मोनू पर केस दर्ज हुआ। और अनंत सिंह पर भी केस दर्ज है।
What's Your Reaction?






