लूट और झूठ की सियासत-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

लूट और झूठ की सियासत कांग्रेस के नस नस में व्याप्त, जब जब वह आती सत्ता में भ्रष्टाचार के प्रमाण प्रयाप्त। ...

Sep 26, 2024 - 19:09
Sep 26, 2024 - 19:18
 0
लूट और झूठ की सियासत-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
लूट और झूठ की सियासत-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

लूट और झूठ की सियासत 
----------------- 
लूट और झूठ की सियासत
कांग्रेस के नस नस में व्याप्त,
जब जब वह आती सत्ता में
भ्रष्टाचार के प्रमाण प्रयाप्त। 

प्रमुख नेता आज भी
घुम रहे बाहर बेल पर,
तरह तरह के ढोंग रचाते
आश्चर्य सियासी खेल पर।

कमोबेसी हर दल लगाते
विरोधियों पर दोष अनर्गल,
मिथ्या आश्वासन रेबड़ी का
सबकुछ मुफ्त में का छल।

कांग्रेस और आप पार्टी को
विकास से नहीं कोई नाता,
आकंठ डूबे ये भ्रष्टाचार में 
ईडी बराबर डालता छापा।

बेल मिलने पर जश्न मनाते
जैसे कोर्ट से हुई  रिहाई,
मिथ्या सत्ता पर इलजाम
कराते स्वयं जग हँसाई। 

भ्रष्टाचार पर शून्य टॉलरेंस 
पीएम मोदी का ऐलान,
राहुल गाँधी तो देते रहते
सदा विवादास्पद बयान।

आतंकवाद से रखेंगे रिस्ता
अफजल गुरु सा  परिणाम,
सोच-समझकर  दें  बयान
कश्मीर घाटी में नेता तमाम।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।