Jharkhand Weather: 19 मई तक येलो अलर्ट, 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा, पाकुड़ में 52mm बारिश
19 मई तक येलो अलर्ट, 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा, पाकुड़ में 52mm बारिश, डाल्टनगंज 41.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म।
Weather Update: झारखंड में आज का मौसम मिला-जुला रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में भीषण गर्मी बरकरार रहेगी।
40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
गरज-चमक के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी और मध्य झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, दुमका आदि जिलों में यह गतिविधि ज्यादा देखने को मिल सकती है।
बुधवार की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बुधवार को तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
पेड़ टूटे, बिजली ठप, यातायात प्रभावित
तेज हवाओं और बारिश का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। वहीं, बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
19 मई तक येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 19 मई तक मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। विभाग ने राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में तेज हवा की संभावना
विशेष रूप से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
पाकुड़ में 52mm बारिश, डाल्टनगंज सबसे गर्म
राज्य में 13 मई को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा में सबसे अधिक 52 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।
अगले तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, 17 और 18 मई को तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
आपकी राय क्या है – क्या इस साल प्री-मानसून बारिश पिछले साल से ज्यादा हो रही है? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग मौसम के बदलाव के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


