Jharkhand Crime Control : जसीडीह रेलवे फाटक के पास टैंपो पलटा, अवैध विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर फरार

खूंटी पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार, गोली और नकद बरामद। जानिए पूरी खबर।

Sep 3, 2025 - 19:42
 0
Jharkhand Crime Control : जसीडीह रेलवे फाटक के पास टैंपो पलटा, अवैध विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर फरार
Jharkhand Crime Control : जसीडीह रेलवे फाटक के पास टैंपो पलटा, अवैध विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर फरार

खूंटी, 3 सितंबर 2025 : खूंटी पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटु जंगल के पास अवैध हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया मुस्लिम मोहल्ला निवासी यूनुस खान, अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू आजाद हिन्द नगर भट्टा मोहल्ला निवासी मो शमीम और डोरंडा थाना क्षेत्र के बाजार मोहल्ला निवासी इबरार आलम शामिल हैं।

पुलिस ने उनके पास से चार देसी पिस्टल, 44 गोली, आठ मैगजीन, 66,860 रुपये नकद और दो मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी खूंटी मनिष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर रांची स्थित इबरार आलम के घर से दो पिस्टल, पांच मैगजीन, 31 गोली और 52 हजार रुपये बरामद हुए। यह कार्रवाई तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा की अगुवाई में हुई।

एसपी ने बताया कि कुलहुटु जंगल के पास हथियारों के अवैध व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। यह गिरोह हथियारों का तस्करी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी।

यह कार्रवाई खूंटी पुलिस की अवैध हथियारों एवं अपराध मुक्त जिले के लिए विशेष प्रयास का परिणाम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।