Karam Mahotsav 2025 : झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति विकास मंच ने रांची के लोवाडीह में मनाया करम महोत्सव 2025
झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति विकास मंच ने रांची के लोवाडीह में धूमधाम से मनाया करम महोत्सव 2025। पारंपरिक पूजाओं, लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्योहार की भव्य झलक।
रांची, 3 सितंबर 2025 : झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति विकास मंच के बैनर तले लोवाडीह नामकुम में 2025 का करम पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में पांचपरगनिया क्षेत्र के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए। करम डोलियों की पारंपरिक पूजा रीति-रिवाज के अनुसार की गई।
पहान ने करम की कथा सुनाते हुए बताया कि कैसे बहन अपने भाई की सुख-समृद्धि के लिए कर्म की पूजा करती है। पूजा स्थल पर मुंडारी और पांचपरगनिया लोकगीतों के साथ डोल, नगाड़ा, मांदर जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गुंज से वातावरण उल्लास से भर गया।
इस महोत्सव को सफल बनाने में शिवेशवर सिंह मुंडा, रूप लक्ष्मी मुंडा, क्षेत्र मोहन सिंह मुंडा, आशा कच्छप मुंडा, कमल मुंडा और अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
करम कथा वाचक पहान शिवेशवर सिंह मुंडा ने कहा कि करम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रकृति का संरक्षण और धार्मिक कर्मों का समन्वय है। उन्होंने बताया कि धर्म के बिना किए गए कर्म जीवन में सुख-शांति नहीं ला सकते। यही इस पर्व का सार है।
इस उत्सव के माध्यम से स्थानीय भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने का संदेश दिया गया। करम महोत्सव झारखंड की जनजातीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है।
What's Your Reaction?


