सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए 'जनकल्याण रथ' की यात्रा: 60 दिनों में 10,599 लोगों को मिला लाभ

पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार द्वारा शुरू किया गया 'जनकल्याण रथ' 60 दिनों में 10,599 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला चुका है। जानें कैसे इस रथ ने जमशेदपुर के लोगों को सशक्त किया।

Sep 16, 2024 - 17:25
Sep 16, 2024 - 17:54
 0
सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए 'जनकल्याण रथ' की यात्रा: 60 दिनों में 10,599 लोगों को मिला लाभ
सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए 'जनकल्याण रथ' की यात्रा: 60 दिनों में 10,599 लोगों को मिला लाभ

जमशेदपुर, 16 सितंबर 2024: शहर के लोगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरीय नेता डॉ अजय कुमार द्वारा 9 जुलाई को बारीडीह चौक से जनकल्याण रथ की शुरुआत की गई थी। इस रथ का फीता काटकर रवाना किया गया था और तब से यह रथ जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहा है।

जनकल्याण रथ का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईंयां सम्मान योजना के बारे में सूचित करना है। इसके साथ ही रथ पर ऑनलाईन आवेदन भी भरे जा रहे हैं।

पिछले 60 दिनों में इस जनकल्याण रथ ने 10,599 लोगों को लाभ पहुंचाया है। इनमें 3,050 लोगों ने विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ लिया, 2,552 परिवारों ने राशन कार्ड प्राप्त किया, 459 लोगों ने वोटर कार्ड बनवाया, 105 लोगों ने पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लिया और 1,583 लोगों ने आयुष्मान कार्ड प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, 2,850 लोगों को मंईंयां सम्मान योजना का लाभ मिला है।

मौके पर डॉ अजय कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों के दरवाजे पर जाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा, "हम सुरक्षित और बेहतर जमशेदपुर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। बेहतर जमशेदपुर, बेहतर झारखंड बनाना हमारा लक्ष्य है।"

जनकल्याण रथ प्रतिदिन सुबह और शाम को अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक और सहयोग कर रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।