Sidhgora Drug Horror: नशे के पैसे न देने पर बेटे ने पिता पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
नशे के पैसे न देने पर बेटे ने पिता पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, करम सिंह गंभीर घायल, नशे का बढ़ता कहर।
Jamshedpur Shocker: जमशेदपुर में नशे की बढ़ती लत अब खौफनाक रूप लेने लगी है। शुक्रवार रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के पद्मा रोड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।
पिता ने नशे के लिए पैसे देने से किया इनकार, बेटा हो गया बेकाबू
जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे ने अपने पिता करम सिंह से नशा करने के लिए पैसे मांगे थे। जब पिता ने इनकार किया तो गुस्से में आकर उसने चापड़ से उन पर वार कर दिया। हमले में करम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से पिता को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नशे ने तोड़ा अपनों का रिश्ता, बेटा ही बना दुश्मन
इस तरह की घटना जमशेदपुर शहर में नौजवानों की बिगड़ी मानसिकता को साफ तौर पर उजागर करती है। नशे की गिरफ्त इस कदर बढ़ चुकी है कि अब अपने ही रिश्ते सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
चापड़बाजी और नशे की लत – शहर का बढ़ता खतरा
छोटी-छोटी बातों पर चापड़बाजी जैसी खतरनाक घटनाएं आम होती जा रही हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, जहां गुस्सा और नशा मिलकर इंसान को अपनों के खिलाफ ही खड़ा कर दे रहे हैं।
आपकी राय क्या है – क्या नशे के खिलाफ सरकार को कड़े कानून बनाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग नशे के बढ़ते कहर को समझ सकें और युवाओं को इससे दूर रखने की कोशिश करें।
What's Your Reaction?


