भीम आर्मी का 9वां स्थापना दिवस: जमशेदपुर में पार्टी का सदस्यता अभियान, जानें खास बातें
जमशेदपुर के साकची बिरसा चौक पर भीम आर्मी का 9वां स्थापना दिवस मनाया गया। जानें, कैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने सदस्यता अभियान की घोषणा की और कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल हुए। #भीम आर्मी #जमशेदपुर #आज़ाद समाज पार्टी #सदस्यता अभियान #चंद्रशेखर आज़ाद

21 जुलाई, रविवार को जमशेदपुर के साकची स्थित बिरसा चौक पर भीम आर्मी ने अपना 9वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लिए 5 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत जमशेदपुर में 2000 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सांसद सह आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए तन, मन, धन से पार्टी का साथ देने का वादा किया।
समारोह में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में दूसरी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। काशिफ रजा ने बताया कि झारखंड में 1 लाख सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अगले 1 महीने में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रदेश के 24 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है और जिला स्तर से बूथ स्तर तक जनता को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा, भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश मुखी, प्रदेश संगठन सचिव नईम खान, प्रदेश सचिव जिब्रान सिद्दीकी, सरायकेला खरसावां प्रभारी इम्तियाज उद्दीन, युवा जिला अध्यक्ष मजहर खान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी कौर, महिला मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष प्रिया महाली, महानगर अध्यक्ष नासिक अंसार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस, जिला उपाध्यक्ष शमीम अकरम, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष फैयाज आलम, युवा जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद, युवा जिला सचिव हामिद रजा, महिला मोर्चा महासचिव लक्ष्मी कुमारी, सावंत इम्तियाज, स्नेही देवगम, शाहिद रजा, मोहम्मद अजहर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस महत्वपूर्ण अवसर ने जमशेदपुर में भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भर दिया है, जो आने वाले दिनों में पार्टी के सदस्यता अभियान और चुनावी तैयारियों को और मजबूती देगा।
What's Your Reaction?






