जातिवाद का खेल रहे खेल-डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

संविधान की दुहाई  बँटवारे पर पारा हाई, भाजपा को हराने को एक अल्पसंख्यक भाई।....

Nov 11, 2024 - 00:42
Nov 11, 2024 - 01:23
 0
जातिवाद का खेल रहे खेल-डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित
जातिवाद का खेल रहे खेल-डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

जातिवाद का खेल रहे खेल
‐-----------------
संविधान की दुहाई 
बँटवारे पर पारा हाई,
भाजपा को हराने को
एक अल्पसंख्यक भाई।

कई एन जी ओ करते प्रयास 
भाजपा विरोध हो मुस्लिम मत,
हिंदू सब बँट जाँय जातियों  में
विपक्ष तो इसी कोशिश में रत।

जातिगणना पर अति जोर
राहुल सनातन विरोधी घोर,
नैरेटिव गढ़ मिथ्या  फैलाते
सर्वत्र मचाते वे केवल  शोर

जातिवाद का खेल रहे खेल
सनातनियों  में ना रहे  मेल
करता  विपक्ष  हताश प्रयास 
मोदी समक्ष सब हो जाते फेल।

धर्म की बात जाति की काट
हिन्दू तो सभी हैं सनातनी,
जातियों में बाँटो मत इनको
वोट हेतु मत करो मनमानी।

जब जब आता चुनाव 
बढ़ जाता जातीय तनाव,
हो एक देश एक इलेक्शन
बढ़ेगा इससे सौहार्द सद्भाव।
-डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।