हमारा तिरंगा - दीप कुमार गुप्ता

-----हमारा तिरंगा-----
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा घर घर हम फहराएंगे
तिरंगे की शान हम बढ़ाएंगे
एकता और भाईचारे को हम दिखाएंगे
देशभक्ति की भावना को जगाएंगे
सच्चे भारतीय हम कहलाएंगे
भारतीयता को दिखाना है
घर घर पर तिरंगे को फहराना है
देश का मान बढ़ाना है
राष्ट्रीयता की मशाल को जगाना है।
जब तिरंगा घर घर में लहराएगा
गर्व से सिर हमारा उठ जाएगा
उन शहीदों की शहादत को याद दिलाएगा
हम हैं स्वतंत्र इसका अभास कराएगा।
तिरंगे को घर घर में जब फहराएंगे
इस के इतिहास से सभी को परिचित करवाएंगे
तिरंगे की कहानी सभी को सुनाएंगे
तभी तो सभी इस के महत्व को हम सभी समझ पाएंगे
आन-बान-शान से स्वतन्त्र आकाश में लहराएगा तिरंगा
घर घर में फहराया जाएगा तिरंगा
घर घर में फहराएगा तिरंगा।।
स्वरचित एवम मौलिक रचना
रचनाकार: दीप कुमार गुप्ता
What's Your Reaction?






